जिला जेल में न्‍यायोत्‍सव विधिक सेवा सप्‍ताह के अतर्गंत कार्यशाला सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला न्‍यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अनुराग सिंह कुशवाह द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही विधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। भोपाल कि यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन के श्री अक्षय कुमार एवं उनकी टीम ने बंदियों को फिनाइल, सैनिटाइजर, हैंडवॉश एवं एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य बंदियों को कानूनी रूप से जागरूक करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, उप जेल अधीक्षक श्री दिलीप नायक, जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक श्रीमती अर्शा एवं श्रीमती पल्लवी सोलंकी, डिफेंस काउंसिल श्री शरद जोशी तथा प्रोजेक्ट न्याय सेवा के श्री उमेश एवं श्री उत्कर्ष उपस्थित रहे।