दैनिक समाचार पत्र में ‘‘गैरतगंज में खाद संकट गहराया, बोनी के ऐनवक्त पर शासन-प्रशासन खाद उपलब्ध कराने में नाकाम‘‘ शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में उप संचालक कृषि श्री केपी भगत ने वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त समाचार पूर्णतः सत्य नहीं है। वर्तमान में गैरतगंज डबल लॉक केन्द्र पर 566 मे.टन यूरिया, सभी प्रकार के एनपीके 713 मे.टन का भण्डारण उपलब्ध है। आज दिनांक 04 नवम्बर को 75 मे.टन डीएपी प्राप्त हुआ है एवं मण्डीदीप रैक से 125 मे.टन डीएपी प्राप्त हो रहा है। इसके अतिरिक्त सेवा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं पर भी उर्वरक का स्कंध उपलब्ध है। इस प्रकार उर्वरक की आपूर्ति निरंतर जारी है। इसी प्रकार जिले के डबललॉक केन्द्र, सहकारी समितियां एवं निजी विक्रेताओं के पास आज दिनांक की स्थिति में यूरिया 13885 मे.टन, डीएपी$टीएसपी 5653 मे.टन, एमओपी 1805 मे.टन, एनपीके 12260 मे.टन एवं एसएसपी 10475 मे.टन कुल 44078 मे.टन उर्वरक स्कंध उपलब्ध है तथा जिले में उर्वरक की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
रायसेन4 नवंबर
जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक स्कंध यूरिया 13885 मे.टन, डीएपी$टीएसपी 5653 मे.टन, एमओपी 1805 मे.टन, एनपीके 12260 मे.टन एवं एसएसपी 10475 मे.टन है उपलब्ध
चौक लाइव डेस्क · 4 नवंबर 2026 · 2 मिनट