इंदौर जिले में आगामी 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। इस दिन स्कूलों में बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिये दवा पिलाई जायेगी। आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एनीमिया मुक्त भारत एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।

इसी बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 06 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में पूरी तैयारी कर लें एवं 09 अक्टूबर 2026 को होने वाले मॉपअप राउंड के लिए भी समस्त तैयारी करके रखें, साथ ही प्रमुख कार्यक्रम एनीमिया मुक्त भारत जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समस्त स्कूल में पर्याप्त मात्रा में आयरन की गोलियां व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पिलाई जाने वाली सिरप एवं 06 माह से 03 वर्ष के बच्चों को घर पर पिलाने के लिए सिरप पर्याप्त मात्रा उपलब्धतां सुनिश्चित करें।

बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाडे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।