सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के अंतर्गत मुख्यमंत्री संजीवनी केंद्र, शाहपुरा छावनी में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व के लिए जानकारी दी गई।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार एवं संतुलित खान-पान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर विशेष रूप से शामिल किया गया। इन महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए सावधानियों, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा उचित पोषण अपनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवारों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।