राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नालसा शिक्षा योजना 2026 के अंतर्गत श्रवण वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए एक विशेष विधि जागरूकता सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ए.डी.आर. सेंटर, जिला न्यायालय भिण्ड में प्रातः 10ः30 से सायं 06ः00 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त संबंध में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए कार्यशाला में ऑनलाइन भागीदारी लाइव प्रसारण के माध्यम से श्री के.एस.बारिया, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड की अध्यक्षता में एवं सुश्री अनुभूति गुप्ता, सचिव जिला प्राधिकरण भिण्ड की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में व्ही.सी. द्वारा जबलपुर से एवं जिला भिण्ड की समाजसेवी संस्था के व्याख्याकार के माध्यम से भिण्ड जिले के श्रवण और वाक् बाधित समुदाय के सदस्यों को समावेशी और सुलभ विवाद समाधान, श्रवण और वाक् दोष से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, अधिकारों और संस्थागत सहायता के बारें में एवं श्रवणजन को मन और शरीर को सशक्त बनाना, योग और मनोविज्ञान के माध्यम से तनाव प्रबंधन भावनात्मक कल्याण और लचीलापन आदि के बारे में तथा न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना, कानूनी सहायता सेवाएं और विकलांग व्यक्तियों का सशक्तिकरण कानूनी आदि विषयों पर सांकेतिक भाषा में समझाया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थितजन को स्वल्पाहार एवं भोजन आदि भी वितरित की गई। उक्त अवसर पर श्री देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड, जिला प्राधिकरण का समस्त स्टाॅफ एवं श्रवण और वाक् बाधित समुदाय के सदस्यगण आदि की गरिमामयी उपस्थित रहे।
